NationalTop News

जम्मू कश्मीर और गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के झटके

जम्मू – कश्मीर। जम्मू कश्मीर और गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि गनीमत ये रही है कि इस भूकंप में कोई हताहत नहीं हुआ है। गुजरात में शुक्रवार को देर रात 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं जम्मू कश्मीर में रात में आए भूकंप की तीव्रता 2.7 रही। लेह-लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 3.9 रही।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी

2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है

3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया

4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है

5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है

6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है

7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं

8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही

9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH