NationalTop News

भारत निर्वाचन आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का किया ऐलान

देश के 10 राज्यों में खाली हो रही 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 2026 की घोषणा कर दी गई है। मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार ये सीटें अप्रैल 2026 में अलग-अलग तारीखों पर रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह वर्ष का होता है और हर दो साल में एक-तिहाई सदस्यों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। लोकसभा के विपरीत राज्यसभा कभी भंग नहीं होती, इसलिए इसे स्थायी सदन कहा जाता है।

राज्यसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल

अधिसूचना जारी होने की तारीख: 26 फरवरी 2026

नामांकन की अंतिम तारीख: 5 मार्च 2026

नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026

नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2026

मतदान: 16 मार्च 2026, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे से

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तारीख: 20 मार्च 2026

किन राज्यों में कितनी सीटें खाली

महाराष्ट्र: 7 सीटें

ओडिशा: 4 सीटें

तमिलनाडु: 6 सीटें

पश्चिम बंगाल: 5 सीटें

बिहार: 5 सीटें

असम: 3 सीटें

तेलंगाना: 2 सीटें

छत्तीसगढ़: 2 सीटें

हरियाणा: 2 सीटें

हिमाचल प्रदेश: 1 सीट

महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य

डॉ. भगवत किशनराव कराड

डॉ. फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान

प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी

शरदचंद्र गोविंदराव पवार

धैर्यशील मोहन पाटिल

रजनी अशोकराव पाटिल

रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से रिटायर होने वाले सदस्य

ममता मोहंता

मुज़िबुल्ला खान

सुजीत कुमार

निरंजन बिशी

तमिलनाडु से रिटायर होने वाले सदस्य

एन.आर. एलंगो

पी. सेल्वारासु

एम. थम्बिदुरई

तिरुची सिवा

डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू

जी.के. वासन

इन चुनावों के साथ ही राज्यसभा की संरचना में आंशिक बदलाव होगा और संबंधित राज्यों की राजनीतिक स्थिति के अनुसार नई रणनीतियां देखने को मिल सकती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH