NationalRegionalTop Newsमुख्य समाचार

राजोरी के थानामंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू क्षेत्र के राजोरी में थानामंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच लगातार मुठभेड़ चल रही है। जिसके चलते अभी तक दो आतंकियों को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराया गया हैं। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम देने में लगी हुई है। दूसरी ओर राजोरी थानामंडी मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घेराबंदी कर अभियान शुरू कर दिया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा 2 आतंकियों को मार गिराया गया है।

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का 27वां दिन

पुंछ जिले के सुरनकोट, मेंढर और राजोरी जिले के थानामंडी में जारी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का आज(शनिवार) 27वां दिन है। 11 अक्तूबर को सुरनकोट जंगल में और 14 अक्तूबर को मेंढर जंगल में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित नौ

सैनिक शहीद हुए थे

24 अक्तूबर को ऑपरेशन के सिलसिले में पूछताछ के लिए जम्मू की कोटभलवाल जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को मेंढर में मुठभेड़ स्थल के पास ले जाया गया था, इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग की जिसमें जिया मारा गया।

 

=>
=>
loading...