नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. राजधानी दिल्ली में भी कोहरा ने हवाई, ट्रेन और सड़क परिवहन पर प्रभाव डाला है. इसके साथ ही यहां आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार और रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.
इनदिनों दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कोहरा भी अपना रंग दिखा रहा है. जिसके चलते सड़क परिवहन से लेकर हवाई यात्रा तक प्रभावित हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. राजधानी दिल्ली में भी कोहरा ने हवाई, ट्रेन और सड़क परिवहन पर प्रभाव डाला है. इसके साथ ही यहां आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार और रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक कोहरा छाया रहेगा. जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही राजधानी में अगले दो दिनों के लिए कोल्ड डे घोषित किया गया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.5 या इससे थोड़ा अधिक रह सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री या उसके कम रहने का अनुमान है. दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से ठंड़ के साथ कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है. जिसके चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई है.
उधर पंजाब में भी कोहरा और ठंड से हाल बेहाल है. यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कोहरे ने यातायात को बुरी तरह से प्रभावित किया है. विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. कोहरे के चलते बीते दिन चंडीगढ़ में 14 और अमृतसर में चार फ्लाइट को रद्द करना पड़ा. वहीं शनिवार सुबह नौ बजे से पहले की चार उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर में घने कोहरे के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय समेत कुल 250 उड़ानें प्रभावित हुई हैं. वहीं कई फ्लाइट तीन घंटे की देरी उड़ान भर सकीं. वहीं पंजाब से दिल्ली आने वाली 125 ट्रेनें 12 घंटे की देरी से रवाना हो सकीं.




