Entertainment

मशहूर सिंगर जानी की गाड़ी रोड पर पलटी, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

मुंबई। ‘पछताओगे’ और ‘फिलहाल’ जैसे पॉपुलर गानों के कंपोजर और गीतकार जानी एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना मंगलवार शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 88 में उस वक्त घटी, जब वे अपनी एसयूवी से यात्रा कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक अन्य कार से उनकी कार की टक्कर हुई, जो इतनी तेज़ थी कि दोनों कारें दो बार पलट पलट गईं।

दुर्घटना में घायल 33 साल के जानी और उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोगों को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, दूसरे वाहन में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। एसएचओ गुरजीत सिंह के मुताबिक़, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी घायलों को अस्पताल ले गए थे। अभी इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि जानी की कार ड्राइव करने वाला शख्स गंभीर रूप से घायल है।

जानी ने सोशल मीडिया पर दुर्घटना के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “आज आंखों से मौत देखी। फिर बाबा नानक को देखा। तो आज मौत और रब दोनों देख लिए। मैं और मेरे दोस्त ठीक हैं। छोटी सी चोटें लगी हैं। दुआ में याद रखना।” जानी ने पोस्ट में लिखा है, “ईश्वर की कृपा से उस समय कार में मौजूद हम सभी लोग ठीक हैं। अधिकारी मामले में उचित करने का का प्रयास कर रहे हैं और हमें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वाहगुरु ने राख ले, वाहगुरु दा शुक्र है।”

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH