NationalTop News

किसान आंदोलन खत्म, किसान नेता बलबीर राजेवाल बोले- सरकार को झुकाकर जा रहे हैं

नई दिल्ली। किसान संगठनों ने अपना साल भर से चल रहा आंदोलन ख़त्म कर दिया है। किसान नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि अहंकारी सरकार को झुकाकर जा रहे हैं। हालांकि, यह मोर्चे का अंत नहीं है। हमने इसे स्थगित किया है। 15 जनवरी को फिर संयुक्त किसान मोर्चा की फिर मीटिंग होगी। जिसमें आंदोलन की समीक्षा करेंगे।

किसानों ने कहा है कि वे शनिवार को दिल्ली की सीमाएं खाली करेंगे और 15 जनवरी को बैठक करेंगे। कानून को रद्द करने के बाद, केंद्र सरकार एक प्रस्ताव लेकर आई थी, जिसे किसानों ने स्वीकार कर लिया था। उनकी मांग के आधार पर, केंद्र ने लिखित रूप में भी ऐसा ही किया।

इस बीच सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने टेंट हटाने शुरू कर दिए हैं। उन्हें मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हुए भी देखा गया है। इस बीच सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने टेंट हटाने शुरू कर दिए हैं। उन्हें मिठाइयों का आदान-प्रदान करते भी देखा गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH