National

राम मंदिर उद्घाटन पर बोले फारूक अब्दुल्ला- मुबारकबाद, राम केवल हिंदुओं के नहीं पूरे विश्व के.

अयोध्या। नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अयोध्या में बनकर तैयार हुए भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर लोगों को मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं बल्कि पूरे विश्व के हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राम केवल हिंदुओं के भगवान नहीं हैं बल्कि वह पूरे विश्व के हैं। उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया।

फारूक ने कहा है, “एक बात जो बहुत जरूरत जरूरी है कि भगवान राम का मंदिर खुलने वाला है। मैं उन सबको जिन्होंने इसकी कोशिश की कि उनका मंदिर बने और वह तैयार हो गया है, उनको मुबारकबाद देता हूं। भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के राम नहीं हैं बल्कि पूरे विश्व के हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान राम ने भाईचारे की बात की। उन्होंने मोहब्बत और एक दूसरे की सहायता की बात की। उन्होंने (भगवान राम) कभी भी किसी को गिराने की बात नहीं की। भले ही वह किसी मजहब, किसी जाति का हो, उसकी जुबान क्या है, यह मायने नहीं रहता। भगवान राम ने एक यूनिवर्सल मैसेज दिया है। फारूक कहते हैं कि आज जब यह मंदिर खुलने वाला है उस भाईचारे को बनाए रखने के लिए काम करिए जो आहिस्ता आहिस्ता हमारे वतन से गायब हो रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH