NationalTop News

दिल्ली के बवाना इलाके में हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीपक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बवाना इलाके में दीपक नामक शख्स अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। दीपक के साथ उसकी बेटी भी थी। दोनों मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग होने लगी। दीपक की उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है।

बताया जाता है कि बदमाशों ने दीपक को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली दीपक और उसकी बेटी को भी लगी। दीपक की गोली लगने से मौत हो गई वहीं दीपक की बेटी के हाथ गोली लगी है। इस हमले में वह घायल हो गई है। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दीपक नामक 43 वर्षीय युवक की फायरिंग में मौत हो गई है। अज्ञात लोगों ने दीपक पर फायरिंग की। घटना समय दीपक की बेटी भी उसके साथ थी। दीपक की बेटी के हाथ में चोट आई है। वह वह खतरे से बाहर है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH