RegionalTop News

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबियत खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, जेएमएम प्रमुख और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की इन दिनों तबीयत खराब है। वह पिछले चार दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिल्ली पहुंचकर अस्पताल में शिबू सोरेन का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज की प्रगति पर चर्चा की। इसकी जानकारी राज्यपाल ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर के दी है।

बता दें कि, 81 वर्षीय शिबू सोरेन झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं। वह लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए एक प्रमुख आवाज रहे हैं।

पार्टी और राज्य की राजनीति में उनका योगदान बेहद अहम माना जाता है। झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है। पिछले विधानसभा चुनाव में JMM ने 81 में से 34 सीटें जीतकर कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

राज्यपाल ने लिखा, “झारंखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के संबंध में चर्चा की। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH