RegionalTop News

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा – “अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी

घर और पार्टी से निकाले गए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर पिता की तस्वीर के साथ लिखा है “अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी”। तस्वीर में लालू यादव हंसते नजर आ रहे हैं और तेज प्रताप यादव पिता के गले से लिपटे दिख रहे हैं।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव तस्वीर के साथ जो भी लिखा है उसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। उनके मन में क्या है उसे तो वही जाने लेकिन इतना उन्होंने साफ कर दिया है कि घर से निकाले जाने के बाद भी लालू यादव के साथ वे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

इससे पहले सात जून को तेज प्रताप यादव ने एक्स हैंडल पर अपने समर्थकों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर कहा था कि ‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय’। उन्होंने साथ में यह भी लिखा था कि हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH