EntertainmentRegional

गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने ली एल्विश के घर फायरिंग की जिम्मेदारी, कही ये बात

गुरुग्राम:यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार तड़के गोलीबारी की बड़ी वारदात हुई। हमलावरों ने घर पर लगभग 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के समय एल्विश खुद मौजूद नहीं थे, क्योंकि वह किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में बाहर थे। परिवार के सदस्यों ने इस हमले की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 अगस्त की सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच सेक्टर-56 स्थित उनके घर पर हुई। तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पहले ग्राउंड फ्लोर और फिर फर्स्ट फ्लोर को निशाना बनाया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को घर के बाहर से गुजरते हुए देखा जा सकता है। घर की दीवारों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

घटना के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई कि जो लोग ऑनलाइन सट्टे का प्रचार-प्रसार करते हैं, उन्हें किसी भी समय कॉल या गोली का सामना करना पड़ सकता है।

एल्विश यादव के पिता ने मीडिया को बताया कि जब फायरिंग हुई, उस समय वह घर में मौजूद थे और सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य और एक केयरटेकर भी घर पर थे। बदमाश गोलीबारी करने के बाद तुरंत फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH