Regional

गाजियाबाद: रेयान स्कूल की बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

गाजियाबाद। गाजियाबाद में रेयान स्कूल की एक बस में आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत ये रही कि घटना के समय बस में बच्चे नहीं थे। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके के मेरठ रोड पर रेयान स्कूल की बस में भीषण आग लग गई।

ड्राइवर ने बस को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। बस चालक कर्मवीर ने बताया कि बस रेयान पब्लिक स्कूल की थी। जिसमें सीएनजी का सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH