Entertainment

राजू के फैंस के लिए खुशखबरी, कॉमेडियन को आया होश, बेहतर हो रही तबीयत

नई दिल्ली। बीते 10 अगस्त को जिम करते समय हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन होश आ गया है। राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि उनको आज 15 दिन बाद होश आया है। एम्स में डॉक्टरों द्वारा लगातार उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार और दोस्तों के अलावा उनके फैंस भी लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई अपने चहेते सितारे के जल्द वापस लौटने का इंतजार कर रहा है। राजू के फैंस और उनकी दुआओं का असर होता दिख रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन बाद आखिरकार राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उनके निजी सचिव ने जानकारी दी कि- ‘राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आया। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया। इससे पहले हाल ही में राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने भी उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया था कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर और उनकी सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया था कि राजू श्रीवास्तव के इलाज के लिए डॉक्टर न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। ऐसे में अब उनके होश में आने की खबर सुन उनके चाहने वालों ने चैन की सांस ली होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH