नई दिल्ली। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक बड़ी छंटनी करने की तैयारी में है। खबर है कि अल्फाबेट इंक करीब 12000 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है। नौकरियों में कटौती से कंपनी की सारी टीमें प्रभावित होंगी, इनमें रिक्रूटिंग और कॉर्पोरेट कामकाज के साथ-साथ इंजीनियरिंग व उत्पाद से जुड़ी टीमें भी शामिल हैं।
गूगल ने कहा है कि, यह छंटनी दुनिया भर में ह रही है और इससे अमेरिकी कर्मचारी तुरंत प्रभावित होंगे। यह खबर आर्थिक अनिश्चितता के साथ-साथ टेक्नालॉजिकल प्रॉमिस के उस दौर में आई है, जब गूगल और माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर के नए क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं. इसको जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रूप में जाना जाता है।
अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक नोट में कहा, “मैं अपने मिशन की ताकत, हमारे उत्पादों और सेवाओं के मूल्य और एआई में हमारे शुरुआती निवेश की बदौलत सामने आने वाले बड़े अवसर को लेकर आश्वस्त हूं।




