SportsTop News

हैप्पी बर्थडे धोनी : पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज मना रहे है अपना 44वां जन्मदिन, साथियों के साथ काटा केक

झारखंड। भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईसीसी के सीमित ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान धोनी ने अपना 44वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाया और केक काटा।

इस दौरान माही बेहद खुश नजर आए। भारत के महानतम कप्तानों में शुमार धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी बधाई दी है। बीसीसीआई ने विश करते हुए लिखा, ‘टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी..धोनी को हैप्पी बर्थडे। भारत के पूर्व कप्तान और इस खेल को खेलने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक।’

धोनी को क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और वह अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दिनों में मैदान पर अपने शांत और शानदार कप्तानी कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। 15 अगस्त, 2020 को, धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। धोनी के नेतृत्व में भारत ने सभी प्रारूपों में शीर्ष पर रही थी। उनकी कप्तानी में भारत दिसंबर 2009 से 18 महीनों के लिए टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रहा था। टीम ने 2011 में 50 ओवर का विश्व कप और 2007 में उनकी कप्तानी में टी20 विश्व खिताब जीता था।

धोनी का क्रिकेट के इतिहास में सबसे प्रेरणादायक यात्राओं में से एक रहा है। रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में काम करने के बाद वह भारत के सबसे बड़े ट्रॉफी कलेक्टर भी बन गए और टीम की कप्तानी करते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 में टीम की कप्तानी की। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और एक पावर हिटर के रूप में खुद का नाम बनाया। हालांकि, समय के साथ एक फिनिशर के रूप में खुद को ढाला। वह समय पर आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ-साथ परिस्थिति के मुताबिक खुद को ढालने में माहिर थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH