RegionalTop News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर में पंजाब सरकारों पर साधा निशाना, हरियाणा मॉडल का किया हवाला

नायब सिंह सैनी शनिवार को अमृतसर पहुंचे और गुरुओं की पावन धरती पर नमन किया। उन्होंने भगतांवाला दाना मंडी में साहिब सिंह साबी मुच्छल के नेतृत्व में आयोजित पंजाब बचाव रैली को संबोधित करते हुए पंजाब की मौजूदा और पिछली सरकारों पर हमला बोला।

सैनी ने कहा कि पंजाब में सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने केवल बड़े-बड़े सपने दिखाकर वोट बटोरने का काम किया और राज्य को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप सरकार महिलाओं के लिए किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह देने का वादा अधूरा है, जबकि हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं।

किसानों के मुद्दे पर सैनी ने हरियाणा मॉडल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाती है और यदि किसी फसल का बाजार भाव कम होता है, तो सरकार उसकी भरपाई करती है।सैनी ने यह भी दावा किया कि केवल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही पंजाब को विकास के मामले में नंबर एक राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विदेशों में देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

इस मौके पर साहिब सिंह साबी मुच्छल ने नायब सिंह सैनी को सम्मानित किया। रैली में पूर्व सांसद श्वेत मलिक, जगमोहन सिंह राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, रणजोध सिंह, अवतार सिंह पम्मा, राजू बग्गा, जत्थेदार पंजाब सिंह, सुरिंदर सिंह गोरु, अर्शदीप सिंह, करनदीप सिंह, डॉ. मनजीत सिंह रिंकू, बाऊ विरदी, परमिंदर सिंह भोमा, नरेंद्र सिंह भोलू और कुलदीप कुमार लक्की सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH