RegionalTop News

हरियाणा सरकार ने एच.के.आर.एन.एल. पोर्टल पुनः खोला, अनुबंध कर्मचारियों का डेटा पोर्ट करने की सुविधा

हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से लगातार प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एच.के.आर.एन.एल.) के पोर्टल को पुनः खोलने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डेटा दोबारा पोर्ट (स्थानांतरित) करना है।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 20 फरवरी, 2026 तक एक विशेष विंडो खोली जाएगी। यह सुविधा केवल उन अनुबंध कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी, जिनकी स्वीकृति अनुबंध कर्मियों की तैनाती नीति, 2022 के प्रावधानों के तहत वित्त विभाग से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। संबंधित विभाग द्वारा स्वीकृति की प्रति एच.के.आर.एन.एल. पोर्टल पर अपलोड करने के बाद ही उस विभाग के लिए पोर्टल खोला जाएगा।

इस पोर्टल के माध्यम से केवल उन अनुबंध कर्मचारियों का विवरण अपलोड किया जाएगा, जिन्हें 31 मार्च, 2022 या उससे पूर्व नियुक्त किया गया था और जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत हैं। यह कदम उन कर्मचारियों को हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के तहत मिलने वाले लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 13 अगस्त, 2024 को जारी निर्देशों के तहत एच.के.आर.एन.एल. पोर्टल को 30 सितंबर, 2024 तक खोला गया था। उस समय सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्धारित अवधि में डेटा अपलोड करने के लिए कहा गया था। अब पोर्टल के पुनः खोलने से वह प्रक्रिया पूरी कर पाने वाले कर्मचारियों का लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH