नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में अभी से ही गर्मी की मार देखने को मिल रही है। दिल्लीवालों का न सिर्फ भीषड़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि लू के प्रकोप ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गर्मी का प्रकोप फिलहाल जारी रहेगा। विभाग ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान 41 डिग्री को भी पार कर गया। साथ ही लू का प्रकोप आज भी बरकरार रहने की पूरी संभावना है।
आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद दिल्ली में तीन से पांच अप्रैल के बीच एक बार फिर लू चल सकती है। दिल्ली में पिछले साल 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में 31 मार्च 1945 को 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जो मार्च के महीने में दर्ज सर्वाधिक तापमान था।
पारे का रिकॉर्ड
1973- 39.6 डिग्री सेल्सियस
2021- 40.1 डिग्री सेल्सियस
2022- 39.6 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 20 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:38 बजे
सूर्योदय का समय: 6:11 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा, तेज धूप खिली रहेगी। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना है।



