Top NewsUttarakhand

गंगोत्री के पास हेलिकॉप्‍टर क्रैश, 5 लोगों की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड। उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों के मौत की खबर सामने आई है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी।

हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और दो घायल हैं। सवार 04 यात्री मुम्बई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

बता दें, कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH