NationalTop News

मैं सीएम पद छोड़ने को तैयार, शिवसैनिक मुझसे गद्दारी न करें: उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र में मचे सियासी संग्राम के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि शिवसैनिक मुझसे गद्दारी न करें अगर वो चाहते हैं तो मैं सीएम पद छोड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि शिवसेना में हिंदुत्व हमेशा बरकरार हैं। शिवसेना को हिंदुत्व से अलग नहीं किया जा सकता है और हिंदुत्व को शिवसेना से अलग नहीं किया जा सकता है। शिवसेना कौन चला रहा है? मुख्यमंत्री मिलते क्यों नहीं? मैं खुद नहीं मिल रहा था, क्योंकि मेरी सर्जरी हई थी. मैं जब नहीं मिल रहा था, तब भी काम तो हो ही रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं, लेकिन आप मेरे सामने आके बोलिये सब कुछ। एकनाथ को सूरत जाकर बात करने की क्या ज़रूरत थी। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि यह बाल ठाकरे की शिवसेना नहीं है। बाल ठाकरे के गुजर जाने के बाद 2014 में हम अकेले लड़े थे. मैं पिछले ढाई साल से सीएम हूं और जितने भी नेता चुने गए हैं, वे सब बाल ठाकरे की शिवसेना पार्टी से हैं।

आपको पता है, कुछ विधायक यहां नहीं हैं। कुछ लोग फोन कर कह रहे हैं कि वे लौटना चाहते हैं और कुछ को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है। एमएलसी चुनाव के बाद मैंने पूछा और देखा कि हमारे विधायक कहां हैं। मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। मैं सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरे बाद कोई शिवसैनिक ही सीएम बनेगा तो मुझे खुशी होगी। एक बार आए और वहां से फोन कीजिए कि मेरा फेसबुक देखा है। पद आते-जाते रहेंगे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH