नई दिल्ली। आजकल हमारी मोबाइल स्क्रीन पर रोज ऐसे वीडियो आते हैं जिनमें बाहर से दिखने वाले एक स्वस्थ इंसान को अचानक हार्ट अटैक आता है और तुरंत ही उसकी मौत हो जारी है। बीते कुछ दिनों की बात करें तो रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो ऐसा वीडियो आता है जिसे देखकर लोग डर रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप हार्ट की बीमारी से दूर रह सकते हैं।
खानपान :
गेहूं की रोटी की जगह बाजरा, ज्वार या रागी अथवा इनका आटा मिलाकर बनाई रोटी खाएं। आम, केला, चीकू जैसे ज्यादा मीठे फल कम खाएं। इनके बजाय पपीता, कीवी, संतरा जैसे कम मीठे फल खाएं। तली और मीठी चीजें जितना कम कर दें, उतना बेहतर है। जितनी भूख से उससे 20 फीसदी कम खाएं और हर 15 दिन में वजन चेक करते रहें।
व्यायाम:
सप्ताह में पांच दिन 45 मिनट तक कसरत करें। वॉकिंग भी करते हैं तो असर दिखता है। दिल की बीमारियों की एक बड़ी वजह मोटापा है। वजन जितना बढ़ेगा और हृदय रोगों का खतरा उतना ज्यादा रहेगा। फिटनेस को इस स्तर पर लाने का प्रयास करें कि सीधे खड़े होने पर जब आप नीचे नजरें करें तो बेल्ट का बक्कल दिखे। अगर एक से डेढ़ किलोमीटर जाना है तो पैदल जाएं।
जल्दी सोने-जल्दी उठने का रुटीन बनाएं, 7 घंटे की नींद जरूरी
रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें। जल्दी सोने और जल्द उठने का रूटीन बनाएं। रात 10 से सुबह 6 बजे तक सोने का सही समय है। इससे शरीर नाइट साइकिल में बेहतर आराम कर सकेगा। तनाव लेने से बचें, इसका सीधा असर दिमाग और दिल पर होता है।
धूम्रपान पूरी तरह छोड़ दें। लगातार धूम्रपान करने से उसका धुआं धमनियों की लाइनिंग को कमजोर करता है। इससे धमनियों में वसा के जमा होने की आशंका और भी बढ़ जाती है। इसी तरह अल्कोहल से दूरी बना लेते हैं तो हार्ट हेल्दी रहेगा।
यहां जानें कि कितने अंतराल पर और कौन सा कराएं टेस्ट
सबसे पहली बात की 30 साल की उम्र पार करते ही आपको ये जांच करानी चाहिए जिनमें शुगर, लीवर, किडनी और ईसीजी शमिल हैं.
अगर आप जिम या वर्कआउट करते हैं तो डॉक्टर अपना हार्ट और कार्डियक चेकअप जरूर कराएं
40 साल की उम्र के बाद कराएं स्ट्रेस टेस्ट
ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) भी है जरूरी
20 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को कराना चाहिए ब्लड शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट
हर साल स्मोकर्स, डायबिटिक और मोटापे के शिकार लोगों को कराना चाहिए स्ट्रेस टेस्ट




