Top NewsUttar Pradesh

प्रयागराज में अतीक अहमद की जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, शकील और वकील अहमद पर कार्रवाई

योगी सरकार के ऑपरेशन मफिया के दौरान अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर बड़ी चोट लगी थी और उनकी जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई थी। लेकिन हाल के समय में अतीक के करीबी शकील और उसका भाई वकील अहमद इन जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग कर रजिस्ट्री कराने लगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने 5 बीघा जमीन पर चल रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। PDA अब शकील और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।

जानकारी के अनुसार, STF की टीम ने पहले अतीक की जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया था और इन पर खरीद-बिक्री पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद शकील और वकील अहमद अतीक की जमीनों से लाभ कमाने लगे। सूत्रों का कहना है कि अतीक के परिवार के लोग इस मामले में शकील की मदद में आगे रहे हैं। हाल ही में शकील के घर की शादी में अतीक का बेटा अबान भी शामिल हुआ था, जिसकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उधर, राजस्व विभाग भी मामले की जांच कर रहा है और पुख्ता सबूत मिलने पर कार्रवाई की तैयारी है।

इसी तरह, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने पीपल गांव में 10 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया। यहां वाजिद अली उर्फ गुड्डू भूसा ने PDA की अनुमति के बिना प्लॉटिंग कराई थी। PDA के सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई और अन्य चिन्हित जगहों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH