CrimeRegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

गांवों के बीच वर्चस्व की जंग में पिसी दो गुटों की महिलाएं, तीन औरतों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

यूपीः एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के दो गांवो के बीच में लंबे समय से चल रही वर्चस्व की जंग में महिलाओं के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। ताजा मामले के मुताबिक, अनुसूचित जाति की दो महिलाओं के साथ सरसों के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।  जिसके बाद  दूसरे पक्ष के लोगोंं ने भी बदले की भावना में आरोपी पक्ष के घर में घुसकर  एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म  किया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने सामूहिक दुष्कर्म का केस थाने में रविवार को दर्ज कराया हैं।
 अनुसूचित जाति की महिलाओं का आरोप है कि वह खेतों पर गईं थीं, तभी दूसरे पक्ष के छह लोगों ने सरसों के खेत में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर धारदार हथियारों से चोटें भी पहुंचाई गईं।

घर में घुसकर लूटी महिला की आबरू 

वहीं दूसरे पक्ष की महिला का आरोप है कि शनिवार को अनुसूचित जाति के छह लोग हथियार लेकर घर में घुस आए। तमंचे से हत्या करने के इरादे से फायर किए गए और दो लोगों ने दुष्कर्म किया। चीख-पुकार मचने पर जेठानी बचाने आई तो उसके भी कपड़े फाड़ डाले।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने कहा कि मामला राजनीतिक है और दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर बढ़ा-चढ़ाकर दी गई है। उसी के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सत्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
=>
=>
loading...