Top NewsUttar Pradesh

यूपी में देवर के इश्क में भाभी ने रच दी खौफनाक साजिश, पति की करवा दी हत्या

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल में एक महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर यूपी में देवर के इश्क में भाभी ने रच दी खौफनाक साजिश की हत्या कर दी। मामला 17 जून की रात का है, जब गांव निवासी ट्रक ड्राइवर ऋषि कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ललिता के अपने पति के चचेरे भाई नीरेश से शादी से पहले से ही अवैध संबंध थे। पति ऋषि को जब इस बात की जानकारी हुई तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। इसी बीच दोनों ने मिलकर ऋषि को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि 17 जून की रात आरोपी नीरेश ऋषि को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और अगले दिन सुबह उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी ललिता और आरोपी नीरेश को गिरफ्तार कर लिया है। अमृत जैन ने बताया कि जांच के बाद सामने आया है कि मृतक की पत्नी से आरोपी नीरेश के अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन ललिता आरोपी के घर भी गई थी। दोनों ने घर से भाकर कहीं अन्य जगहों पर रहने का प्लान बनाया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH