Top NewsUttar Pradesh

यूपी में युवक ने 4 दिन में की दो शादियां, एक से प्रेम विवाह, दूसरी से अरेंज मैरिज, 24 दिन की बेटी की जिंदगी बर्बाद

प्रयागराज में एक डिलीवरी ब्वॉय द्वारा पहली शादी छिपाकर दूसरी युवती से शादी करने का मामला सामने आया है। दोनों शादियों के बीच केवल चार दिन का अंतर था। सच सामने आते ही दोनों पत्नियों ने विरोध जताया, जिसके बाद आरोपी ने दोनों से दूरी बना ली। परेशान होकर दोनों महिलाएं एक साथ थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सरायइनायत निवासी राहुल उर्फ रामकृष्ण दुबे के रूप में हुई है, जो फूड डिलीवरी का काम करता है। उसने पहली शादी 25 वर्षीय खुशबू से प्रेम विवाह के रूप में की थी। दोनों की मुलाकात एक समारोह में हुई थी और उनकी 24 दिन की एक बच्ची भी है। इसी बीच उसने दूसरी शादी करीब 20 वर्षीय शिवांगी से कर ली।

राहुल की पोल तब खुली जब उसकी पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के बीच बातचीत हुई। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि राहुल उनके साथ मारपीट करता था। यहां तक कि वह 24 दिन की बच्ची का गला दबाकर जान लेने की कोशिश भी कर चुका था। पहली पत्नी को वह शहर में जबकि दूसरी पत्नी को गांव में रखता था। पकड़े जाने के डर से वह पहली पत्नी को कुछ समय के लिए गोरखपुर भी ले गया था।

जेल भेजा गया आरोपी*दोनों पत्नियों ने आरोपी राहुल, उसके माता-पिता और दो देवरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में सरायइनायत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों महिलाओं ने सरकार से न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH