Uttar Pradesh

नोएडा में पूर्व आईपीएस के घर आयकर विभाग का छापा, करोड़ो का कैश बरामद

लखनऊ। यूपी के नोएडा सेक्टर 50 में पूर्व आईपीएस राम नारायण सिंह के परिसरों में तलाशी में आयकर विभाग को कई अक्रोड कैश मिला है। एक सूत्र ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि इमारत के बेसमेंट में कई करोड़ रुपये की नकदी रखी गई है। सूत्र ने बताया कि वे बेसमेंट से एक फर्म चला रहे थे, जिसमें 650 लॉकर हैं।

तलाशी अभियान के दौरान नकदी बरामद हुई थी, जिसे शुरू में सर्वेक्षण अभियान कहा गया था। यहां से 2,000 और 500 मूल्यवर्ग के करेंसी नोटों के बंडल बरामद किए गए। हालांकि अभी तक विभाग ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी को समाजवादी पार्टी का काफी करीबी बताया जाता है।

एक सूत्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नोएडा सेक्टर-50 स्थित इमारत के बेसमेंट में कई करोड़ रुपये नकद रखे हुए हैं। सूत्र ने आगे बताया कि पूर्व आईपीएस बेसमेंट से एक फर्म चला रहे थे, जिसमें 650 लॉकर हैं। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि इसका बेनामी संपत्ति से कोई संबंध है या नहीं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH