नई दिल्ली। पुरुष हॉकी फाइव्स एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। निर्धारित समय तक स्कोर 4-4 से बराबर था। इस जीत के साथ ही भारत ने एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप 2024 में भी प्रवेश कर लिया। भारत के लिए मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (7वां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे। वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किए।
वहीं पाकिस्तान की ओर से फुलटाइम में अब्दुल रहमान, जिकरिया हयात, अरशद लियाकत और कप्तान ने अब्दुल राणा ने 1-1 गोल कर में 4-4 की बराबरी की थी। इसके बाद खेल पेनाल्टीशूट आउट की ओर गया, जहां भारत ने 2-0 से जीत अपने नाम कर ली। इससे पहले टीम इंडिया को एलीट पूल चरण में पाकिस्तान के खिलाफ 4-5 से हार मिली थी। वहीं फाइनल में भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री ने भी बधाई दी। नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया, “हॉकी 5 एस एशिया कप में चैंपियन!!”
उन्होंने आगे लिखा, “पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत पर बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत के साथ, हमने अगले साल ओमान में हॉकी 5 वर्ल्ड कप में अपनी पोज़ीशन सिक्योर कर ली है। हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे देश को प्रेरित करता है।




