SportsTop News

भारत-इंग्लैंड 5वां टेस्ट: ओवल में निर्णायक भिड़ंत, बारिश और ग्रीन टॉप पिच बन सकती हैं बड़ा फैक्टर

लंदन:भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज़ का आखिरी और पाँचवाँ मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मौजूदा स्थिति में मेज़बान इंग्लैंड 2-1 से आगे है, ऐसे में यह टेस्ट दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है। भारत को सीरीज़ बराबर करने के लिए जीत जरूरी होगी, जबकि इंग्लैंड इसे अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा।

पहले दिन बारिश डाल सकती है खलल

मौसम की बात करें तो पहले दिन बारिश की आशंका मैच पर प्रभाव डाल सकती है। स्थानीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय बारिश की संभावना 24% है, जो दोपहर 2 बजे तक बढ़कर 50% तक पहुंच सकती है। शाम 6 बजे तक भी आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा और बारिश की आशंका बनी रहेगी। पूरे दिन आसमान में लगभग 85% बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

तेज गेंदबाजों को मिल सकती है बढ़त

पिच की तस्वीरों और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, केनिंग्टन ओवल में ग्रीन टॉप विकेट देखने को मिल सकती है, जो तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इंग्लैंड ने इस पिच को ध्यान में रखते हुए पहले ही अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है, जिसमें चार प्रमुख तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। अब सबकी निगाहें टीम इंडिया की अंतिम एकादश पर टिकी हैं। ऐसी अटकलें हैं कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज *अर्शदीप सिंह* को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI (5वां टेस्ट):

जैक क्रॉली
बेन डकेट
ओली पोप (कप्तान)
जो रूट
हैरी ब्रूक
जैकब बेथेल
जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)
क्रिस वोक्स
गस एटकिंसन
जेमी ओवरटन
जोश टंग

भारत की संभावित टीम (5वां टेस्ट):

यशस्वी जायसवाल
केएल राहुल
साई सुदर्शन
शुभमन गिल (कप्तान)
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
रविंद्र जडेजा
वाशिंगटन सुंदर
शार्दुल ठाकुर
अंशुल कम्बोज
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
करुण नायर
कुलदीप यादव
अभिमन्यु ईश्वरन
प्रसिद्ध कृष्णा
एन जगदीशन
अर्शदीप सिंह
आकाश दीप

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH