International

भारत आजाद मुल्क है, जबकि पाकिस्तान अमेरिका का गुलाम: इमरान खान

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। उन्होंने पाकिस्तान को गुलाम देश बताते हुए भारत को आजाद बताया है। इमरान ने कहा कि अमेरिकी गुलामों ने पेट्रोल के दाम बढ़ाए लेकिन भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदा और कीमतें कम की।

इमरान ने कहा कि इससे पता चलता है कि भारत स्वतंत्र है लेकिन हम गुलाम हैं। इमरान खान ने स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करने के लिए भारत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रूस से कच्चे तेल का आयात किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने रूस के साथ 30 प्रतिशत रियायती दरों पर तेल खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, लेकिन हमारी सरकार को एक साजिश के तहत हटा दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तेज प्रगति के लिए एक स्वतंत्र विदेश नीति जरूरी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को प्रताड़ित करने और उनके घरों पर छापेमारी करने के लिए देश कभी भी उनको माफ नहीं करेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH