नई दिल्ली। एशिया कप में पाकिस्तान की हांगकांग पर जीत के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया का पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ये मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है। जिस तरह टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी थी। उसी तरह इस बात भी पाकिस्तान को हराकर देशवासियों को गिफ्ट देना चाहेगी।
बता दें कि पिछले रविवार को भी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था, जिसे भारत ने 5 विकेट से जीत लिया था। इस मैच के हीरो रहे थे हार्दिक पांड्या, जिन्होंने 17 गेंदों में 33 रन जड़कर भारत को जीत दिलाई थी।
कल के मैच में मनोवैज्ञानिक रूप से टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच है तो कुछ कहना जल्दबाजी होगी।




