NationalTop News

भारत ने ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली। भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार बड़ी सफलताएं हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक और अहम उपलब्धि दर्ज की है। संगठन ने हाल ही में ड्रोन से छोड़ी जा सकने वाली एक अत्याधुनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन टेस्ट रेंज (NOAR) में किया गया। यह मिसाइल ‘ULPGM-V3’ (अल्ट्रा-लाइट प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल) है, जिसे विशेष रूप से सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने के लिए तैयार किया गया है। इसका सफल परीक्षण भारतीय रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह प्रणाली भारतीय रक्षा उत्पादों की ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने DRDO के साथ इस परियोजना में जुड़े उद्योग साझेदारों, MSME कंपनियों, स्टार्टअप्स और रक्षा उत्पादन इकाइयों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह परीक्षण इस बात का प्रमाण है कि देश के निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान अब आधुनिक रक्षा तकनीकों के विकास और निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH