InternationalTop News

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने लिया कड़ा एक्शन, पाकिस्तान के 16 यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये सभी पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान फैला रहे थे।

भारत सरकार ने अभी पाकिस्तान के 16 यूट्यूब न्यूज चैनल बंद किए हैं। इनमें डॉन, जियो न्यूज, समा टीवी और ARY यूट्यूब न्यूज चैनल शामिल हैं। इन सब न्यूज चैनलों के यूट्यूब प्लेटफॉर्म को अब भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

यूट्यूब पर इन पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर लगाया गया प्रतिबंध

Dawn News

Irshad Bhatti

SAMAA TV

ARY NEWS

BOL NEWS

Raftar

The Pakistan

Geo News

Samaa Sports

GNN

Uzair Cricket

Umar Cheema Exclusive

Asma Shirazi

Muneeb Farooq

SUNO News

Razi Naama

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH