Sports

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

बेंगलुरु। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर बेंगलुरु की रहने वाली एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती ने कहा कि वरुण कुमार ने उससे शादी का वादा किया था और पिछले 5 सालों में वह कई बार उसका रेप कर चुका है। महिला ने कहा कि उसकी मुलाकात 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए वरुण कुमार से हुई थी और उस वक्त वह 17 साल की थी।

उस समय वरुण SAI में प्रशिक्षण ले रहे थे। वरुण कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, वह हॉकी के लिए पंजाब चले गए। 2017 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया, 2022 बर्मिंघम – राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता।

वरुण कुमार 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य। वरुण कुमार के खिलाफ POCSO, रेप और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की गई है। ज्ञानभारती पुलिस जालंधर में आरोपी वरुण की तलाश कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH