Sports

41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने कास्य पदक जीतकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

दिल्लीः भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गुरुवार सुबह को कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को जोरदार शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक लाकर एक बार फिर इतिहास को दोहराया है। जर्मनी की टीम अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है पर इस बात का भारत ने खासा ध्यान रखते हुए जर्मनी के हर वार का बखूबी जवाब दिया। भारत ने रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी। इससे पहले भारत ने 1980 में मास्को ओलंपिक के दौरान हॉकी में पदक जीता था।

जर्मनी के खिलाफ खेले गए मैच में एक वक्त भारतीय टीम 1-3 से पीछे थी। तब ऐसा लगा कि शायद भारत के हाथ से पदक निकल जाएगा। लेकिन दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने जर्मनी पर जबरदस्त आक्रमण किया और दो गोल कर बराबरी पर आ गई।

इसके बाद भारत का आक्रमण जारी रहा और तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने 5-3 बढ़त कर ली। इसके बाद जर्मनी की पदक जीतने की उम्मीद धूमिल होने लगी। इसके बाद प्रतिद्वंदी टीम ने एक गोल कर बढ़त कम की लेकिन वह 5-4 से आगे नहीं जा सकी। जर्मनी मैच के आखिरी मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोलकीपर श्रेजेश ने शानादर बचाव करते हुए विपक्षी टीम की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

शानदार डिफेंस के साथ अटैक किया

भारत ने अपने शानदार डिफेंस के जरिए जर्मनी के 83 फीसदी गोल के प्रयासों को नाकाम किया। इसके साथ भारत ने भी अटैक जारी रखा और गोल के मौके बनाए। जब भी भारत को मौका मिला, उसने गोल कर मैच में वापसी की और अंत में निर्णायक बढ़त बनाई।

पैनल्टी स्ट्रोक और कॉर्नर को गोल में तब्दील किया

मैच में भारत को कुल छह पैनल्टी कॉर्नर और एक पैनल्टी स्ट्रोक मिला। भारत ने इन मौकों को नहीं गंवाया। इसके अलावा भारत ने चार बार भारत ने फील्ड गोल के मौके बनाए और इनके जरिए दो गोल दागे।

किस-किस ने किया गोल

भारत की तरफ से पहला गोल सिमरनजीत सिंह ने किया जबकि दूसरा गोल हार्दिक सिंह करने में सफल रहे। इसके बाद तीसरा गोल हरमनप्रीत ने किया वहीं, चौथा गोल रुपिंदर पाल सिंह ने दागा। फिर पांचवां गोल सिमरनजीत ने कर भारत को 5-4 से आगे करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी।

पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

मनप्रीत सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा, आज आपने इतिहास रच दिया। पीएम मोदी के मुताबिक आज मनप्रीत का इरादा स्पष्ट था, लेकिन बेल्जियम के खिलाफ खेले गए मैच में वह शांत दिख थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा मुख्य कोच ग्राहम रीड, सहायक कोच पीयूष दुबे और इसके अलावा पूरी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए लिए बधाई दी।

 

 

 

=>
=>
loading...