NationalTop News

इंदौर ने फिर मारी बाज़ी, बना देश का सबसे साफ़ शहर – लगातार आठवीं बार पहला स्थान

17 जुलाई को केंद्र सरकार द्वारा जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के नतीजों में एक बार फिर मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे साफ़ शहर घोषित किया गया है। खास बात यह है कि इंदौर ने यह खिताब लगातार आठवीं बार अपने नाम किया है। सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और नागरिक भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंदौर पूरे देश के लिए एक आदर्श बन चुका है।

दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई रहा। इंदौर 2017 से अब तक लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जो इसकी साफ-सफाई के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आबादी आधारित श्रेणियों में भी मिला सम्मान

तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के नोएडा ने बाज़ी मारी और पहला स्थान हासिल किया। वहीं, चंडीगढ़ को दूसरा और कर्नाटक के मैसूर को तीसरा स्थान मिला। इन शहरों ने भी सफाई और स्वच्छता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, “मैं सभी विजेताओं को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं। आपने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया है, यह पूरे देश के लिए प्रेरणा है।”स्वच्छता सर्वेक्षण के ये परिणाम ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की दिशा में देश की लगातार प्रगति को दर्शाते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH