नई दिल्ली। कर्नाटक में एक सभा को सम्बोधित कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत के चेहरे पर किसी ने स्याही फेंक दी। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। वहां मौजूद किसान नेता आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे।
बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों के द्वारा फेंकी गयी है।
हंगामा शांत होने के बाद टिकैत ने कहा कि यह सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि यहाँ कि सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी पुलिस की थी लेकिन वो कहीं नजर नहीं आई। ये सब सरकार के इशारे पर हुआ है।
=>
=>
loading...




