नई दिल्ली। भारत ने जहां ट्विटर पर अपनी नजरें टेढ़ी कर रखी हैं वहीं अफ्रीकी देश नाइजीरिया की सरकार ने ट्विटर पर बैन लगा दिया है। नाइजीरिया के ‘द असोसिएशन ऑफ लाइसेंस्ड टेलिकम्युनिकेशन ऑपरेटर्स’ ने एक बयान में कहा कि उसके सदस्यों ने सरकारी निर्देश के अनुसार ट्विटर की सेवाएं बंद कर दी हैं।
दरअसल शुक्रवार को नाइजीरिया की सरकारी ने कहा था कि वह ‘माइक्रोब्लॉगिंग साइट’ की सेवाओं पर रोक लगा रही है क्योंकि ट्विटर ने अलगाववादी आंदोलन पर राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी का ट्वीट हटा दिया है।
सूचना एवं संस्कृति मंत्री लाई मोहम्मद ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी अधिकारियों ने ट्विटर की सेवाओं पर रोक लगाने का निर्णय लिया क्योंकि इस मंच का इस्तेमाल ‘‘ऐसी गतिविधियों के लिए हो रहा है जो नाइजीरिया के कॉरपोरेट अस्तित्व को कमजोर करने की क्षमता रखती हैं।’’




