International

इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, 90 दिन के अंदर होंगे चुनाव

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है, जिसके बाद साफ़ हो गया है कि पाकिस्तान में अब दोबारा चुनाव होंगे। पाकिस्तान में अब 90 दिन के अंदर चुनाव होंगे। इमरान ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के पीछे विदेशी साजिश है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी-पीटीआई ने शनिवार सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर सदन की विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि संसद सदस्य पाकिस्तान की राजसत्ता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले देशों के उकसावे पर काम कर रहे हैं। याचिका के अनुसार उन्होंने विधिवत रूप से चुनी गई संघीय सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के रूप में षड्यंत्र किया है।

इमरान खान ने इससे पहले अपने संबोधनों में दावा किया था कि उन्हें 3 विकल्प दिए गए थे। इस दौरान उन्हें कहा गया था कि या तो वे पीएम पद से इस्तीफा दे दें, या फिर सदन को भंग कर चुनाव में उतरें या फिर अविश्वास प्रस्ताव का सामना करें। हालांकि पाकिस्तान की सेना का दावा है कि वो राजनीतिक गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH