SportsTop News

आईपीएल 2026: आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में, विराट कोहली और फिल साल्ट होंगे ओपनिंग जोड़ी

बेंगलुरु: आईपीएल के नए सीजन का आगाज हो चुका है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपनी डिफेंडिंग चैंपियन की हैसियत के साथ मैदान में उतरेगी। टीम ने 18 साल के इंतजार के बाद पहला खिताब जीता था और अब खिताब बचाने की चुनौती उसके सामने है। आरसीबी अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु में खेलेगी।

टीम की कमान एक बार फिर कप्तान रजत पाटीदार के हाथों में होगी, जिन्होंने टीम के लिए आईपीएल खिताब जीता है। वहीं टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली तैयारियों के अंतिम दौर में शामिल हो चुके हैं और टीम के साथ जुड़कर अभ्यास कर रहे हैं।

आरसीबी की संभावित ओपनिंग जोड़ी विराट कोहली और इंग्लैंड के फिल साल्ट के रूप में नजर आएगी। मिडल आर्डर में कप्तान रजत पाटीदार, जैकब बैथल, टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर शामिल हो सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा मैदान में उतरेंगे, जबकि स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या टीम में अपनी जगह बनाएंगे।

तेज़ गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड और यश दयाल संभाल सकते हैं। टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा को मौका मिल सकता है। टीम के चार विदेशी खिलाड़ी फिल साल्ट, जैकब बैथल, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हो सकते हैं। जोश हेजलवुड के वापस आने पर इनमें से किसी एक को बाहर किया जा सकता है।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

सलामी बल्लेबाज: विराट कोहली, फिल साल्ट
मिडल आर्डर: रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बैथल, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर
विकेटकीपर: जितेश शर्मा
ऑलराउंडर: क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

आरसीबी का पूरा स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH