SportsTop News

आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी बोर्ड परीक्षा देंगे, खेल में बिजी होने पर CBSE से विशेष छूट

महज 15 साल की उम्र में धमाकेदार बल्लेबाजी से दुनिया के गेंदबाजों को चौंकाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी अपना जलवा दिखाएंगे। उनका एडमिट कार्ड जारी हो चुका है और उन्हें समस्तीपुर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा देनी होगी।

पूरे साल क्रिकेट में व्यस्त रहने के कारण वैभव स्कूल अटेंडेंस पूरा नहीं कर पाए हैं। हालांकि, CBSE बोर्ड उन छात्रों को विशेष छूट देती है जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेते हैं। ऐसे छात्रों को अटेंडेंस नियम में छूट के साथ-साथ परीक्षा आगे करने की भी सुविधा मिलती है, बशर्ते खेल आयोजन SAI, BCCI या HBSCE द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम योगदान दिया। अब उनके फैन्स बेसब्री से आईपीएल में उनकी धुआंधार बल्लेबाजी देखने का इंतजार कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH