RegionalTop News

JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

पटना। जदयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, अशोक चौधरी, रामनाथ ठाकुर, भारती मेहता, देवेश चंद्र ठाकुर, दयानंद राय, श्याम रजक, केसी त्यागी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय कुमार, चंदेश्वर चंद्रवंशी, श्रवण कुमार, जमा खान, कौशलेंद्र कुमार,आरपी मंडल,गुलाम रसूल बलियावी और लेसी सिंह मदन सहनी का नाम शामिल है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि उसने एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टियों को भी सीटें दी हैं। जदयू को एनडीए ने पूर्वांचलियों की अच्छी आबादी वाली सीट बुराड़ी से लड़ने का मौका दिया है। बीते गुरुवार को जदयू ने इस सीट पर शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाने का ऐलान भी कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. इसके बाद 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH