NationalTop News

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान प्रसाद पार्टी में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रसाद को सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि जितिन प्रसाद पिछले काफी समय से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह कई बार यूपी कांग्रेस के कई नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके थे, लेकिन पार्टी ने उनकी शिकायत को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया।

जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद पीयूष गोयल ने कहा, ‘आज जितिन प्रसाद हमारे बीच में है। ये उत्तर प्रदेश के नेता हैं। भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर हमारी पार्टी में आ रहे हैं। ये कांग्रेस संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं। मंत्री भी रहे हैं।

बता दें इससे पहले साल 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले भी प्रसाद के भाजपा में जाने की अफवाह उड़ी थी हालांकि उन्होंने ऐसी किसी संभावना को खारिज कर दिया था. हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में जितिन राज्य के प्रभारी थे और वहां पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH