NationalTop News

जस्टिस सूर्यकांत ने ली भारत के मुख्य न्यायाधीश की शपथ, बने देश के 53वें CJI

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के नए मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। हाल ही में पूर्व CJI बी.आर. गवई के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी अब जस्टिस सूर्यकांत ने संभाल ली है।

कब तक रहेगा कार्यकाल?

जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 24 नवंबर 2025 से 9 फरवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। नवंबर की शुरुआत में केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।

संपत्ति का विवरण

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, नए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के पास स्वयं का वाहन नहीं है, हालांकि उनकी पत्नी के नाम पर एक वैगनआर मौजूद है। उनके पास देशभर में कुल छह आवासीय संपत्तियां और दो भूखंड हैं।
इनमें शामिल हैं |

  • चंडीगढ़ सेक्टर-10 में एक कनाल का घर
  • न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी-II में 500 वर्ग गज का प्लॉट
  • चंडीगढ़ सेक्टर-18C में 192 वर्ग गज का घर
  • पंचकुला के गोलपुरा गांव में 13.5 एकड़ कृषि भूमि
  • गुरुग्राम के सुशांत लोक-I में 300 वर्ग गज का प्लॉट
  • गुरुग्राम के DLF-II में 250 वर्ग गज का घर
  • नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-I में 285 वर्ग गज की संपत्ति (ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट)

इसके अलावा, उनके गृहनगर हिसार में पेटरवार में 12 एकड़ कृषि भूमि और पेटरवार एवं हिसार अर्बन एस्टेट-II के पैतृक घरों में एक-तिहाई हिस्सेदारी भी शामिल है। जस्टिस सूर्यकांत के पदभार संभालने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट को नया नेतृत्व मिल गया है, जिनसे न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण दिशा और मजबूती की उम्मीद की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH