National

जस्टिस उदय उमेश ललित ने ली भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ

New Delhi, July 30 (ANI): NALSA Executive Chairman, Justice Uday Umesh Lalit speaks at the inaugural session of the First All India District Legal Service Authorities meet, at Vigyan Bhawan, in New Delhi on Saturday. (ANI Photo/ ANI pic service)

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने शनिवार को भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।

उदय उमेश का जन्म 9 नवंबर 1957 को हुआ था। जस्टिस ललित ने जून 1983 में एक वकील के रूप में नामांकन किया था और दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की थी। उन्होंने जनवरी 1986 में अपनी प्रैक्टिस को दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया और अप्रैल 2004 में, उन्हें शीर्ष अदालत द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सुनवाई के लिए उन्हें सीबीआई का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया था।

न्यायमूर्ति ललित कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं और आगे भी अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण मामलों की अध्यक्षता करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि न्यायमूर्ति ललित 8 नवंबर 2022 को रिटायर होने वाले हैं क्यूंकि वे 65 साल के हो जाएंगे और न्यायाधीशों को 65 वर्ष की आयु तक सेवानिवृत्त होना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH