नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की फोटो सामने आई है। फोटो सामने आने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
खबर है कि कपिल देव कुरुक्षेत्र में 29 मई को होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली में पार्टी जॉइन कर सकते हैं। इस रैली में केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचेंगे।
अगर कपिल देव आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो केजरीवाल को हरियाणा में एक बड़ा चेहरा मिल जाएगा। कपिल देव की इमेज साफ़ सुथरी है। ऐसे में हरियाणा में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सकता है।




