NationalTop News

केरल का नाम बदलेगा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को केरल सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की गई थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी। अप्रैल-मई में संभावित विधानसभा चुनावों से पहले लिए गए इस निर्णय को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से राज्य का नाम आधिकारिक रूप से ‘केरलम’ करने की अपील की थी। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया था, जिस पर अब कैबिनेट की बैठक में अंतिम स्वीकृति दे दी गई है।

इससे पहले अगस्त 2023 में भी विधानसभा ने इसी संबंध में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा था। हालांकि, उस समय केंद्रीय गृह मंत्रालय ने समीक्षा के दौरान कुछ तकनीकी संशोधनों का सुझाव दिया था।बताया गया है कि यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा सदन में पेश किया गया था। उन्होंने मांग की थी कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में राज्य का नाम ‘केरलम’ किया जाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH