नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बुधवार की रात एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली लाया गया जहां उनका एम्स में इलाज किया जा रहा है। पहले से ही कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त लालू बीते दिनों घर में सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उनके कंधे में तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया था।
लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बताया है कि लालू यादव का शरीर लॉक हो गया है। उनकी बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है। तेजस्वी यादव ने बताया कि दिल्ली एम्स में लालू यादव का पहले भी लंबे वक्त तक इलाज हो चुका है इसलिए यहां के डाक्टर मेरे पिता की बीमारियों की हिस्ट्री जानते हैं।
तेजस्वी ने बताया कि राबड़ी आवास में सीढ़ी से गिरने के बाद लालू यादव की शरीर में तीन जगह फैक्चर हुआ है. जिसके बाद उनकी बॉडी लॉक हो चुकी है, उनकी बॉडी में मूवमेंट नहीं है. लालू यादव को बहुत सारी दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां चेकअप के बाद डॉक्टरों की टीम तय करेगी कि आगे कैसे इलाज करना है।




