Entertainment

लीना ने ट्वीट की ‘भगवान शिव और मां पार्वती’ विवादास्पद तस्वीर, लोगों का फूटा गुस्सा

मुंबई। लीना मणिमेकलाई की फिल्म ‘काली’ के विवादित पोस्टर पर विवाद थमा नहीं था कि उन्होंने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है। इस तस्वीर में भगवान शिव और पार्वती के वेश में 2 कलाकार सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। लीना के इस तस्वीर को ट्वीट करने के बाद यह एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बता दें कि विवादित पोस्टर पर बवाल के बाद लीना के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

लीना का पोस्ट आते ही भाजपा नेता और यूजर्स भड़क गए और सोशल मीडिया पर उनको जमकर खरीखोटी सुनाई। यूजर्स ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप भी लगाया। लीना ने यूजर्स के गुस्से को देखते हुए एक और पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- देश सबसे बड़ी डेमोक्रेसी से हेट मशीन बन चुका है। लोग मुझे सेंसर करना चाहते हैं। इस समय मैं कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं।

इस बीच बता दें कि तमाम आपत्तियों के बाद ट्विटर ने बुधवार को लीना का वह ट्वीट भारत में ब्लॉक कर दिया जिसमें उन्होंने ‘काली’ का वह विवादित पोस्टर शेयर किया था जिसमें देवी काली सिगरेट पीते हुए नजर आ रही हैं और उनके हाथ में LGBTQ का झंडा भी है। लीना की इस शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन कनाडा के टोरंटो के आगा खान म्यूजियम में होना था। कनाडा में भारतीय हाई कमिशन की आपत्ति पर म्यूजियम ने फिल्म के प्रसारण को रद्द कर दिया और लिखित में माफी भी मांगी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH