NationalTop News

लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने 16 राज्यों की 195 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 16 राज्यों की 195 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधी नगर से अमित शाह, लखनऊ से राजनाथ सिंह, नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों का भी नाम शामिल है। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं पहली सूची में 28 महिला उम्मीदवारों को नाम है। इसके साथ ही 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, पिछले कुछ दिनों में हमने एनडीए को विस्तार देने का काम किया। हमें विश्वास है कि देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी। सबसे मन से भी यही आवाज आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार। पिछले कुछ लोकसभा क्षेत्रों और प्रदेशों में रायसुमारी करने के बाद कुछ नाम पार्टी हाईकमान को भेजे गए. जिस पर केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा की।

बता दें कि पीएम मोदी ने इन चुनावों में पार्टी की 370 से ज्यादा सीटों पर जीतने का लक्ष्य तय किया है। यह सूची इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही बनाई गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH