Sports

आईपीएल 2022 में लखनऊ का सफर खत्म, बैंगलोर ने 14 रनों से दी मात

कोलकाता। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के एक अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रनों से हरा दिया। बैंगलोर का मुकाबला क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स से होगा। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 193 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए रजत पाटीदार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

लखनऊ सुपरजायंट्स और आरसीबी के बीच मैच की बात करें तो लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई और आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया. हालांकि रजत पाटीदार ने शानदार शतक जड़कर गेम को पलट दिया। उन्होंने 112 रनों की पारी खेली। रजत पाटीदार के शतक की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 207 रन बनाए. 208 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही।

ओपनर क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए. हालांकि इसके बाद कप्तान केएल राहुल और दीपक हु्ड्डा ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। दीपक हुड्डा स्पिनर वानिंदु हसरांगा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. दीपक हुड्डा के आउट होने के बाद लखनऊ की राहें मुश्किल हो गईं। वह 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH